13 June Numerology Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें नेतृत्व दिखेगा, लेकिन दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें। अपनी सोच को लेकर थोड़े जिद्दी हो सकते हैं, इसलिए लचीलापन रखना बेहतर रहेगा। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज वाणी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे, लेकिन अगर आपने थोड़ी भी कटुता दिखाई तो रिश्तों में दरार आ सकती है। अगर आप रचनात्मक कामों में हैं तो सफलता के संकेत हैं। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
यह दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। आपका मन जल्दी-जल्दी बदल सकता है और रिश्तों को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अकेले समय बिताना और खुद को समझना फायदेमंद रहेगा। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन सोच-विचार और आत्मनिरीक्षण का है। कुछ पुरानी चीजें या आदतें आपको रोक सकती हैं, लेकिन आप उनमें सुधार की कोशिश करेंगे। धैर्य से लिया गया फैसला भविष्य में लाभ देगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन तेज़ गतिविधियों से भरा हो सकता है। नई चीजों को जानने की इच्छा रहेगी और आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। हालांकि निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी न करें, खासकर निजी रिश्तों में। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
यह दिन प्रेम, सौंदर्य और संबंधों को मजबूत करने वाला रहेगा। अगर आप किसी से नाराज़ हैं तो आज बात करके सुलह कर सकते हैं। परिवार या साथी के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आज कुछ गहरी बातें सोचने का मन करेगा। आप खुद के अंदर झांकने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको कई उत्तर मिल सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय आज न लें, बल्कि मानसिक शांति को प्राथमिकता दें। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन थोड़ा व्यस्त और जिम्मेदारियों से भरा हो सकता है। हो सकता है आप पर कुछ दबाव हो, लेकिन अगर आप संयम और अनुशासन से काम लेंगे तो हर काम सफल रहेगा। मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। आप किसी काम में जोश के साथ जुटेंगे और चुनौती का डटकर सामना करेंगे। दूसरों की मदद करने से आपको आत्मिक सुख मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।