फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 13 जून 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 13 Jun 2021 06:00 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक- 1
फिजूलखर्ची पर नियन्त्रण रखें। परिवार में संतान से संबन्धित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है।
शुभ अंक – 6 
शुभ रंग – सफेद

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आपके द्वारा बनाई गई योजनायें जीवन में तरक्की लायेगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते है। जीवन में संघर्ष आयेंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। सेहत खराब रह सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - लाल

4 of 10
number
अंक- 3
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे न शुरू करें। अचानक काम बनेंगे- बिगड़ेंगे। अनेक यात्राएं हो सकती हैं। बहुत कुछ बदलेगा।
शुभ अंक –6 
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। 
शुभ अंक – 15
 शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
आज मन में संतुष्टि का भाव बना रहेगा। परिजनों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। घर-परिवार के ऊपर ज्यादा ध्यान देंने की आवश्कता है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
कानूनी दांव-पेच द्वारा जीत हासिल होने की संभावना है। नए मित्र या प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - ग्रे

8 of 10
number
अंक- 7
शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होंगे। पति-पत्नी के लिए दिन शानदार  रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रहेगी।
अंक - 24
शुभ रंग – क्रीम

9 of 10
अंक- 8
कार्यक्षेत्र में काम की बजाय मन इधर-उधर की बातों में लगेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, प्रमोशन होने की संभावना है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आपके कारण किसी दूसरे का भला हो सकता है। कुछ नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता बना रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें