फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 13 Jul 2024 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
13 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपके दोस्त आज आपका अधिकतर समय लेंगे जिससे आपको ख़ुशी होगी। अब आप कुछ मज़ेदार करना चाहते है इसके लिए आप लॉन्ग ड्राइव या पार्टी का भी सहारा ले सकते हैं। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज अवकाश या रोमांस के लिए समय निकालें। नए विचारों या आध्यात्मिक लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
अपनी सूझबूझ का प्रयोग करें किन्तु कारणों को नजरअंदाज न करें, खासकर जब बात मौके का फायदा उठाने की आती है। कोई बुजुर्ग, शायद दादा जी आपके दिमाग में सुखद विचार लाएंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आपके ग्रहों के अनुसार आज के दिन ऐसी परिस्थिति पैदा हो सकती है जब एक तरफ आप अपने प्रियजनों को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते किंतु आपका अधिक बोलना किसी दूसरे का दिल दुख सकता है। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आपका दिमाग बहुत सी परेशानियों से भरा हुआ है, यह शायद काम और परिवार से जुडी हुई हैं। कड़ी मेहनत और प्रयासों को जारी रखें। कोई नया प्रशिक्षण आपको आपके काम में मदद करेगा। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
अनावश्यक विवादों में शामिल होने से बचें। कार्यप्रणाली से जुड़े रहें और आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर घर के मामलों को हल करेंगे। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
निजी और व्यवसायी जीवन के बीच में संतुलन बनाये रखें। अपने लिए भी समय निकालें। अभी कोई खरीददारी या निवेश की आवश्यकता हो सकती है। गहराई से मामले पर विचार करने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपका सामना वित्तीय अनिश्चितता से होगा। आय और खर्च के असंतुलन को भांप कर उचित निर्णय लें। धन की कमी जहाँ असुरक्षा पैदा कर सकती है, वहीँ धन की अधिकता विलासिता की ओर ले जा सकती है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज आपको अपनी सच्चाई और यक़ीन का फायदा मिलेगा। आपके सितारे आपके पक्ष में है इसलिए मनोवेग से बचें। अपने अंदर की अतिरिक्त ऊर्जा का प्रयोग शांतिपूर्ण कामों के लिए करें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें