फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 13 July: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 13 Jul 2022 06:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
परिवार से किसी भी तरह का कोई रहस्य न रखें। चिंताओं को शेयर करना आपको शांति प्रदान करेगा। जीवन में बदलती हवाएं इतनी मजबूत हैं कि यह आपके काम और रिश्तों को नया अर्थ देंगी। 
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
सार्वजनिक संबंध आपके समय का एक बड़ा हिस्सा ले सकते हैं लेकिन इनसे लाभ होगा। विदेशी व्यापार या रिश्ते बनने का योग है।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- हल्का पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
अपना ध्यान एक महत्वपूर्ण खरीददारी या सौदे पर रखें। अपने करीबी साथी से सलाह लें। प्रभावी बातचीत करें और आप कानूनी निर्णयों में आप अच्छा करेंगे।
शुभ अंक -10
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है। नए रिश्ते और गठबंधन बनेंगे।आप अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं ओर अवसरों के लिए रास्ता खुद बनता जायेगा।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आपका दिमाग बहुत सी परेशानियों से भरा हुआ है, यह शायद काम और परिवार से जुडी हुई हैं। कड़ी मेहनत और प्रयासों को जारी रखें। कोई नया प्रशिक्षण आपको आपके काम में मदद करेगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
अनावश्यक विवादों में शामिल होने से बचें। कार्यप्रणाली से जुड़े रहें और आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज अपने साथी या दोस्त के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सिल्वर

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
जिस परिस्थिति में आप इस समय हैं उससे निकलने के लिए आप किसी की राय चाहते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं किंतु आप अभी कोई जोखिम को नहीं लेना चाहते। अपने दिल की सुने और आपको वही मिलेगा जो आप पाना चाहते हैं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - काला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज अवकाश या रोमांस के लिए समय निकालें। नए विचारों या आध्यात्मिक लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अपनी सूझबूझ का प्रयोग करें किन्तु कारणों को नजरअंदाज न करें, खासकर जब बात मौके का फायदा उठाने की आती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आप में असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंज़िल दूर नहीं है, बस अपने क़दमों को तब तक आगे बढ़ाते रहें जब तक आपका लक्ष्य सामने न हो। कार्य को पूरा करने के लिए अपने अहंकार को छोड़ कर दोस्तों और प्रियजनों की मदद लें। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें