फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 13 December: मूलांक 7 वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 13 Dec 2025 12:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक शास्त्र के अनुसार आपकी जन्मतिथि से निकलने वाला अंक आपके स्वभाव, व्यवहार और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह अंक बताता है कि आप किस तरह सोचते हैं, जीवन में किन अवसरों की ओर बढ़ेंगे और किन प्रकार की चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर भविष्य में होने वाले परिवर्तनों का आकलन किया जाता है और आपको सही मार्ग चुनने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish 13 December - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 13 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और जीवन की दिशा का अंदाज़ा उसकी जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर लगाया जाता है। जन्म की तारीख में मौजूद सभी अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। माना जाता है कि यह अंक इंसान की सोच, व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके और जीवन में आने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है। मूलांक एक से नौ तक होते हैं और हर अंक किसी विशेष ग्रह की शक्ति व प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इन्हीं अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है और इसी के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का संकेत पहले ही जानकर अपने महत्वपूर्ण कामों और निर्णयों के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।\
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 1
आज मित्रों से सतर्क रहें, क्योंकि उनके कारण नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। व्यर्थ की बातचीत में समय नष्ट होगा। आपके लिए अच्छा रहेगा कि आप प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग लें, जिससे आपकी उन्नति हो सके। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नीला

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 2
पुराने प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्तेदारों के साथ सावधानी बरतें, क्योंकि गलत सलाह या सहयोग नुकसानदेह साबित हो सकता है। अपने फैसले खुद सोच-समझकर लें, दूसरों की सलाह पर अंधविश्वास न करें। राजनीति और लेखन कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 3
आज अपने भविष्य से जुड़ी किसी भी योजना में सोच-समझकर कदम उठाएँ। साझेदारी या सहयोग से व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। संतान के लिए समय कम निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है और अध्ययन में प्रगति संभव है। नए मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में हलचल रहेगी।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 4
यात्रा या भ्रमण का दिन हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। नई व्यापार योजना पर विचार करेंगे और व्यवसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन खर्च करने में सतर्क रहें, अनावश्यक व्यय हो सकता है। सहयोगियों में चिंता देखी जा सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से संवाद करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 5
आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा और ऊर्जा उच्च स्तर पर होगी। दिन लाभकारी रहेगा। नया घर या संपत्ति खरीदने की संभावना है। राजनीतिक दृष्टि से सफलता मिल सकती है। अटके हुए कार्य निपट सकते हैं। दिन भागदौड़ भरा रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें और उनके सुख-दुख में भागीदार बनें।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 6
आप स्पष्टवादी हैं, इसलिए अपने विचारों पर विशेष ध्यान दें। आज मन का झुकाव मनोरंजन की ओर रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, दुर्घटना का खतरा हो सकता है। बच्चों की शिक्षा में निवेश करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान न रखने पर मौसमी बीमारियों की संभावना है।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 7
आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। संपत्ति या धन को लेकर विवाद हो सकता है। दूसरों से बहस करते समय अपने शब्द सोच-समझकर बोलें। निवेश या किसी भी प्रकार के लेन-देन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कई लोग आपकी सरलता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - सुनहरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 8
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षाप्रद रहेगा और नई बातें सीखने का अवसर मिलेगा। कुछ युवकों या युवतियों के दिल टूटने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन पति-पत्नी में मनमुटाव होने की संभावना है।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - सिल्वर

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 9
आज प्रेम संबंधों में नए अनुभव होंगे। मोबाइल या ऑनलाइन माध्यम से साथी से संवाद में कुछ कठिनाई आ सकती है, लेकिन भावना पक्ष मजबूत रहेगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और परिवार के सभी सदस्य आपको सम्मान देंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लेमन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें