फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 13 April 2023: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 13 Apr 2023 06:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
13 April ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आपके दिमाग में घर या कार की मरम्मत जैसे विचार चल रहे हैं। अपने माता पिता की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। शांत रहने और कामों को व्यवस्थित करने के लिए परिवार के साथ समय बिताएं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
घरेलू मामले खुशी लाएंगे और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। अपने काम से प्राप्त प्रतिष्ठा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। अपने भविष्य की पहले से बनाई योजना आपको आने वाले समय में फायदा दिलाएगी।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी एक छोटी यात्रा आपकी शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को सुधार सकती है। लेखन, संगीत, कला के माध्यम से आत्म अभिव्यक्ति के लिए समय निकालें। अलगाव और अकेलेपन का यह चरण अस्थायी है ।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए आज आप पूरी तरह से तैयार हैं। परिवार की और से कुछ समस्याएं आ सकती है किंतु आपके विवेक और आत्मविश्वास से सब कुछ सही हो जायेगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अभी घरेलू मामले आपके दिमाग में हो सकते हैं और भाई या माता पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। सामाजिक उत्सवों का आनंद, क्लब मेंपार्टी या रेस्टोरेंट का मज़ा लेने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
धन का सदुपयोग करे और फिजूल खर्च से बचे। खुशियां आपके पास आ रही हैं और अब आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नए संबंधों के बनने का योग है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अगर इस समय धन की कमी है तो चिंता न करें क्योंकि आय का कोई नया स्त्रोत आपको इस तनाव से मुक्त करेगा। प्रेम और गर्मजोशी के कारण आज आपका दिन और भी खास होगा। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
बदलाव ज़रूरी हैं, इसलिए इसे स्वीकार करें। अभी आराम करें और मार्गदर्शन के लिए सपनों की तलाश करें। हाल ही में हुई कोई हानि चाहे वो आर्थिक हो या किसी खास व्यक्ति की आपको परेशान कर सकती हैं। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अकेलेपन का यह दौर अस्थायी हैं जो नए दृष्टिकोण प्रदान करेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज आपको परेशानी में डाल सकती है किन्तु अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताया समय ऊर्जा का काम करेगा। अधिक काम करने से बचे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें