फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 12 September: मूलांक 3 वालों को कार्यक्षेत्र से खुशखबरी मिल सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 11 Sep 2025 04:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
12 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

12 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। खासकर शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को सुबह के समय अच्छा लाभ हो सकता है। हालांकि दिन के अंत में थोड़ी अस्थिरता आ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। प्रेम जीवन में भी खुशियां मिलेंगी, लेकिन भावुक होकर कोई फैसला न लें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक या सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है, खासकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपको कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का दबाव जरूर बढ़ेगा, लेकिन यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई भूमिका मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
घर में कोई शुभ कार्य या कार्यक्रम की योजना बन सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे, लेकिन बड़े सौदों से बचें। निवेश या साझेदारी से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। दिन का अंत पारिवारिक आनंद के साथ बीतेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। कार्य से जुड़ी यात्रा हो सकती है, जिससे समय और धन दोनों खर्च होंगे। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, और आप मानसिक रूप से संतुलित महसूस करेंगे।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। व्यापार में कोई नई योजना या प्रस्ताव आ सकता है जो भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। यह दिन निर्णय लेने के लिए सही रहेगा और काम में व्यस्तता बनी रह सकती है।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
धन लाभ के कई मौके मिलेंगे, लेकिन मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान पाने के लिए एक्टिव रहना होगा। आलस छोड़कर पूरे मन से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें