फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 12 May 2023: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 12 May 2023 12:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 1 
धन के मसले को लेकर चिंतित होंगे। इन मामलों से अपनी एकाग्रता में कमी न आने दें। यदि आवश्यक हो तो यात्रा करने या नए प्रशिक्षण या शिक्षा में नामांकन कराने के लिए कड़ी मेहनत करें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 2
आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिसे बहुत से कार्य आपके हल होंगे। मित्रों और परिचितों से मिलने का सुनहरा मौका है। कई रिश्ते ऐसे होते हैं जो समय के साथ और भी मजबूत होते हैं।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 3
आज आपको विवादों में विशेष रूप से कार्यस्थल पर कूटनीतिज्ञ का सहारा लेना होगा। धन पहले से ही चिंता का विषय हो सकता है,इसलिए अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4
आज आपको सही फैसला लेने की ज़रूरत है। प्रियजनों के साथ शेयर किये आनंद के लिए समय निकालें। आज आपको थोड़ी असंतुष्टि के साथ साथ अप्रसन्नता भी महसूस हो सकती है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5
आज आपको पारिवारिक झगड़ा परेशान कर सकता है। घर या वाहन की मरम्मत या नवीकरण पर ध्यान आकर्षित होगा। घर के मामलों को बीच में न छोड़ें बल्कि इनका सामना करें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला होगा। आपके माता पिता आपको समर्थन दे सकते हैं। आप आज मन की आज़ादी प्राप्त करेंगे और सच में उसका मज़ा लेंगे। प्रतिबंध और बंधन आपको उत्साह और रोमांच प्रदान करते हैं।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7
आज आप यात्रा करने से बचना होगा। कड़ी मेहनत जारी रखें और करियर में नए मौके आपको खुद मिलेंगे। यहां तक की पूर्व दुश्मन जल्द भी आपकी सहायता करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-  केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8
आपको आज अपने निर्णय पर विचार करें और अपने साथी से परामर्श अवश्य लें। खरीद-फरोख्त या व्यापार पर आपका विचार चल रहा है। व्यस्तता आपके पेशेवर जीवन पर हावी हो सकती हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
कोई नया अवसर या अनुबंध से आपको फायदा मिलने की सम्भावना है। आज आपके ग्रहों में आत्मानुभूति और गहरे ध्यान का योग है। अपने रोजाना के कार्यक्रम से कुछ वक्त निकालें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें