फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 12 June: मूलांक 6 वालों को तालमेल बनाएं रखने की जरूरत है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 12 Jun 2025 06:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

12 June Numerology Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
12 जून का अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज नया कुछ शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। खुद पर भरोसा रखें, और अपने काम में जोश दिखाएं। प्रतियोगिता हो सकती है, लेकिन आप जीतेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर तनाव से बचें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
धैर्य और संयम से काम लें। किसी भी विवाद या विवादास्पद स्थिति से दूर रहें। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। खर्चों में सावधानी बरतें। मानसिक शांति बनाए रखने पर ध्यान दें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
सृजनात्मक ऊर्जा आपके साथ है। नए विचार और योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक जीवन में सुधार होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। काम में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन हिम्मत न हारें। अपने लक्ष्य पर टिके रहें। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन धन का निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। व्यवसाय या नौकरी में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है, आराम करें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपके अंदर गहरी सोच और विश्लेषण की क्षमता रहेगी। नई योजनाओं पर काम करने का उपयुक्त समय है। अकेलेपन का अनुभव हो सकता है, लेकिन यह समय स्व-अवलोकन का है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। परिश्रम से स्थिति सुधरेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन थकान से बचें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। पुरानी कोई समस्या सुलझ सकती है। दूसरों की मदद करना आपके लिए शुभ रहेगा। सामाजिक संपर्कों से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें