Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
नौकरी में किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है और धन संबंधित मामलों मे आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपको किसी पुरानी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आपके लिए दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है वहीं अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। लेकिन आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नई योजना में गति आएगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको आज किसी को धन उधार न दें नहीं तो उसके वापस आने की उम्मीद नहीं है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आपको आज अपने कीमती सामनों की रक्षा स्वयं ही करनी होगी। दिन आपके लिए शुभ नहीं रहने वाला है। बेवजह के वाद-विवाद में न पड़े नहीं तो आपको इसका नुससान उठाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आपको आज धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। घर परिवार में सदस्यों का अच्छा सहयोग मिलेगा। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे अब वह जल्द ही पूरा होगा। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
दिन में आपको सुखद और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको उपलब्धियां हासिल होंगी। शुभ अंक-10
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा जिससे आपके पद-प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिलेगा। लेकिन आपको लेनदेन में सावधान रहना होगा। व्यापार में आपको कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला साबित होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना होगा। आपको आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी। शुभ अंक- 29
शुभ रंग- गुलाबी