फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 12 August: मूलांक 5 के लोग आर्थिक मामलों में रहें अलर्ट, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Tue, 12 Aug 2025 07:18 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए नौकरी के मनचाहे अवसर लेकर आया है। आपको व्यापार में भी अच्छा लाभ होने की संभावना है। हालांकि धन को बहुत सोच-समझकर खर्च करने की आवश्यकता रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत भी संभव है।
शुभ अंक: 33  
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

3 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वाहन खरीदने की कामना पूरी होगी। कोई सपना जिसे पूरा करना चाह रहे थे, वह सपना पूरा होने का  संकेत दे सकता है। आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जाएंगे। इस दौरान कोई उपहार आपको मिल सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर

4 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 3
दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी के आगमन से खुशियां बनी रहेगी। लेकिन व्यापार में हुए नुकसान को लेकर तनाव में रहेंगे। आज प्रेम संबंधों में कुछ परेशानी भी आ सकती है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

5 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज बात खुलकर कहने का दिन है। अच्छा होगा आप अपने साथी के साथ खुलकर बात करें। निवेश में लाभ के मौके कम मिलेंगे, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें। धार्मिक पर्यटन का सुख भी प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 5
आपको आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला न लें। घरेलू समस्याओं को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 6
मनचाहे व्यक्ति से चल रही शादी की बात में आज बाधा आ सकती है। इसलिए धैर्यवान बने रहें। आप अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। हालांकि निवेश में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग-  लाल

8 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 7
सेल्स या ऑनलाइन काम करते हैं, तो आज कोई बात बन सकती हैं। धन में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि प्रेम जीवन में जीवनसाथी के द्वारा आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का शिक्षा के प्रति भाव सकारात्मक बना रहेगा
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 8
रिश्तों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होता दिख रहा है। इस दौरान सेहत थोड़ी खराब रह सकती है। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

10 of 10
12 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज दोस्तों की सहायता से लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। इसलिए आपके मित्र काफी मददगार और आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें