फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 11 September: मूलांक 9 के जातकों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 11 Sep 2025 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
11 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला

11 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। खुद पर विश्वास रखते हुए काम करें। मेहनत और लगन से किए गए कार्यों में आपको उच्च अधिकारियों का समर्थन मिल सकता है। आत्मनिर्भर और सतर्क रहेंगे तो परिस्थिति आपके पक्ष में जाएगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज आप नए काम की शुरुआत करेंगे, लेकिन थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। शाम के समय थोड़ी चिंता या तनाव रह सकता है, लेकिन परिवार का साथ आपको संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
व्यापार में लाभ पाने के लिए आपको आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने ज्ञान और अनुभव का सही इस्तेमाल करें, तभी सफलता संभव होगी। अपनी छिपी खूबियों को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज अपने बुजुर्गों और वरिष्ठों से तालमेल बनाकर रखें, वरना अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज सफलता आपके करीब है, लेकिन इसके लिए पूरा फोकस और मेहनत जरूरी होगी। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें, वरना वो आपको भ्रमित कर सकते हैं। लव लाइफ में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपका अनुभव और व्यवहार कौशल आपके काम आएगा। नौकरी और व्यापार दोनों में संतुलन बना रहेगा। हालांकि व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, इसलिए निवेश को लेकर जल्दबाज़ी न करें। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपके सपने पूरे होने के मौके बन सकते हैं, लेकिन कोशिशों में कमी न करें। प्रतियोगी परीक्षाओं या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। सरकारी कामों में भी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको अपने तरीके बदलने की ज़रूरत है। पुराने तरीके से हटकर सोचेंगे तो काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। मनोरंजन या यात्रा का भी योग बन रहा है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज दिन बेहद आनंददायक रहने वाला है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, और मन प्रसन्न रहेगा। खरीदारी का मन बनेगा, और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का भी अच्छा मौका मिलेगा। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें