फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 11 Sep 2024 07:08 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
11 September Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम को लेकर तनाव हो सकता है। आपको किसी के बेवजह के मामलों में बोलने से बचना होगा। 
शुभ अंक - 40
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आपको सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। इस दौरान आने वाली कठिनाइयों के बाद आपको नए अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और आराम करें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हल्का हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
कार्यक्षेत्र में आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। इस दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक -27
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जीवन में आ रही कुछ पुरानी समस्याओं का निवारण होगा।  शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
शुभ अंक - 37  
शुभ रंग - कत्थई
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज कुछ नए लोगों की कंपनी आपको अच्छी लगेगी। कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा। संतान तेजस्वी होगी और अपने काम के प्रति समर्पित रहेगी। 
शुभ अंक  -10
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
नौकरीपेशा लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस कारण मानसिक परेशानी रहेगी। इस दौरान आपको व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। 
शुभ अंक - 30
शुभ रंग -  नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आपको घर या ऑफिस दोनों जगह ही आनंद मिलेगा। गलत और सही का फिर से मूल्यांकन करने के लिए यह अच्छा समय हैं। इस दौरान आपका करिश्मा आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। 
शुभ अंक - 87
शुभ रंग - ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि की खबर सुनने को मिलेगी। आज पति पत्नी के रिश्ते में और मजबूती आएगी।
शुभ अंक- 50
शुभ रंग-  संतरी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। किसी नए अवसर से आपको आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें