फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 11 Oct 2024 07:05 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
11 October Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
किसी जरूरी काम को लेकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप किसी की मदद करेंगे। अपने खर्चों को कंट्रोल करके चलना बेहतर रहेगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज किसी रिश्ते के खत्म होने से आप अकेला और उदासीन महसूस कर सकते हैं। विरोधियों की बातों को नजरअंदाज करें। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा। किसी यात्रा से लाभ होगा। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
किसी नई योजना का हिस्सा बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने जरूरी कामों को लेकर योजना बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
व्यापार, शेयर मार्किट से लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए साथी से सहायता ले सकते हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - हल्का लाल
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए मकान या वाहन की प्राप्ति हो सकती है। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जहां से लाभ प्राप्ति की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने का दिन है। कार्यक्षेत्र में भी बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। मेल-मिलाप के लिए दूर की यात्रा कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक- 88
शुभ रंग- हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से बहुत ही सोच समझकर कोई बात कहें। अच्छा भाग्य आपके जीवन में नौकरी के नए अवसर लेकर आएगा। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सुनहरा 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
वैवाहिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। संतान सुख में इजाफा हो सकता है। किसी पुराने काम के सिलसिले में खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। किसी खास दोस्त के साथ शहर घूमने की भी संभावना हैं। निवेश को लेकर तनाव होगा।
शुभ अंक- 56
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें