फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 11 March 2023: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 11 Mar 2023 10:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
11 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपकी योजनाएं घर में किसी मतभेद या किसी आवश्यक मरम्मत के कारण रद्द हो सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें। सभी निर्णयों को ध्यानपूर्वक लेने के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आत्मनिरीक्षण आज की ज़रूरत है। जीवन उन लोगों के लिए एक उत्सव है जो इसे सही से जीते हैं। आज प्रियजनों के साथ समय बिताने से सारा ध्यान संबंधों और आपसी सामंजस्य पर केंद्रित रहेगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी शायद घरेलू मुद्दों से निपटने के लिए आपको एक छोटी सी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है। मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
दोस्तों के साथ खाली समय और नेटवर्किंग में भाग लेने का मज़ा लें। बातचीत और अच्छा श्रोता बनना अभी महत्वपूर्ण है। अपनी नौकरी पर ध्यान दें और एक साथ कई गतिविधियों से बचें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
लक्ष्य को नजदीक पा कर आपको अपना काम मनोरंजक लगेगा। अपनी उत्पादकता के बारे में जान कर आप प्रसन्न होंगे। रिश्तों में आई गलतफहमियों को दूर करने के लिए समय निकालें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
परिवार के साथ समय बिताना अभी महत्वपूर्ण है, उनके साथ भोजन शेयर करें या कोई शो या कार्यक्रम देखें। आपकी कड़ी मेहनत आपको इनाम के साथ साथ नए अवसर भी प्रदान करेगी। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
किसी मित्र या पड़ोसी से संबंधित समस्या आपकी यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी करा सकती है। आज आप आराम करने के मूड में हैं। आपको जीवन का अनुभव हर चीज़ का गूढ़ मतलब सीखा रहा हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
प्रतिबंध या जटिलता आपकी यात्रा की योजनाओं में दखल दे सकते है। यह नयी शुरुआत का समय है। धन का नुकसान या अनपेक्षित व्यय हो सकता है। आज संयम रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
किसी बुजुर्ग से सम्बन्धित समाचार आपको दुखी और अकेला महसूस कराएगी। चिंता न करे बदलाव ज़रूरी है। ऐसे रिश्ते से बचें जो आपको धोखा देने की तलाश में हैं। अविश्वास की भावना कई बार उपयोगी हो सकती है, खासकर जब आप सबसे कमजोर होंगे। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें