फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 11 march 2022: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 11 Mar 2022 08:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज लम्बी यात्रा पर जाने का भी योग है। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आज आपके सभी काम मोबाइल से ही बन जाएंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे। आवेश में आकर निर्णय न लें। आपकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी है। कला में रुचि आपको प्रसंशा दिलाएगी।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग -  लाल

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
विदेश यात्राएं कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे।
शुभ अंक-  12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 4
सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत के मामले दिन कमजोर रहेगा। परिवार में अशांति रह सकती है। माता और भाई से झगड़े की आशंका है। आज के दिन संयम से काम लें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
काम बनने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप वैवाहिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और समय का पूरा आनन्द लेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों के अनुभव का लाभ मिलेगा। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
खाने-पीने का ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी मतभेद व मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन में खुशी आएगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
संतान को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। बुखार हो सकता है। कंप्यूटर, इंटरनेट, सोशल मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-  नीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
सरकारी कामकाज पूरे होंगे। काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती। मैरिड लाइफ में तनाव रहेगा है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। प्रेम में असफलता और घर में तनाव रहेगा। कोई नया कार्य सीख सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें