Numerology Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज आप अपनी पहचान को लेकर बहुत सजग रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा ईगो आ सकता है, लेकिन करियर के लिहाज़ से दिन पॉजिटिव है। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
इमोशन्स थोड़ा हावी रहेंगे। दिल की बात दिल में न रखें, शेयर करें। काम में थोड़ा धीमापन रहेगा, लेकिन रिलेशनशिप में मिठास बढ़ेगी। क्रिएटिव काम में मन लगेगा। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज डिसिप्लिन और फोकस का दिन है। बॉस या सीनियर से बातचीत में विनम्र रहें। लव लाइफ में कुछ नया प्लान कर सकते हैं। मानसिक रूप से स्थिर रहेंगे। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज आप बहुत कुछ प्लान करेंगे लेकिन चीजें आपकी मर्जी से नहीं चलेंगी। फ्लो में रहना सीखें। पार्टनर के साथ कोई पुरानी बात क्लियर हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
तेज़ी से बदलते मूड के कारण कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है। लेकिन कम्युनिकेशन में ताकत होगी। लव लाइफ में कोई नई शुरुआत संभव है। यात्रा के योग हैं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप दूसरों की केयर करेंगे, लेकिन खुद की भी ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ मत करें। रिलेशनशिप में मिठास रहेगी। घर-सजावट या ब्यूटी से जुड़े कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
दिन थोड़ा इनसिक्योरिटी भरा हो सकता है। अकेलेपन का एहसास आएगा, लेकिन आत्मचिंतन के लिए बढ़िया दिन है। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। दिल की बात किताब या डायरी में लिखना बेहतर रहेगा डालो। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज आप मजबूत फैसले लेने के मूड में हैं। लव लाइफ में पुराने इश्यू फिर सामने आ सकते हैं, उन्हें शांत दिमाग से सुलझाएं। पैसे को लेकर कुछ नया विचार आएगा। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। काम में जोश रहेगा लेकिन गुस्से पर कंट्रोल रखें। रिलेशनशिप में रोमांस है लेकिन तकरार की भी संभावना है। थोड़ी धैर्यता रखें। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।