फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 11 Jun 2024 07:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
11 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 1
नए मित्र बनेंगे। प्रेमियों के लिए दिन सार्थक है। परोपकार का कार्य कर सकते हैं। नया घर अथवा वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा।
शुभ अंक -15
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 2
आज आप चापलूसों से सावधान रहें। इससे आपको हानि हो सकती है। आज आपका कोई समान चोरी हो सकता है। एकत्रित धन खर्च होगा। आपकी मेहनत पर आज पानी फिर सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की संगत आपके लिए लाभकारी है। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक-15
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 3
आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। ज्यादा खान-पान आपकी सेहत खराब कर सकता है। किसी को रुपया-पैसा उधार न दें।
शुभ अंक 4
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 4
आप अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जी-तोड़ मेहनत व परिश्रम करेंगें। जिसके कारण आपकी अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय आपके लिए अनुकूल है, ऐसे में जमकर लाभ उठाएं। आज के दिन नए-नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आज आपकी यात्राएं निरर्थक साबित हो सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 5
प्रेमी युगल आज एक साथ ज्यादा समय बिताएंगें। अपने प्रेमी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखना आपके परिवार में तनाव का कारण बन सकता है। बैंक बैलेंस में खर्चों की वजह से कमी आ सकती है। ध्यान से प्लानिंग करें। मेहनत आपको सफलता अवश्य दिलाएगी। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 6
आपकी दिनचर्या में आज बड़ा बदलाव हो सकता है। आपकी योजना आपके दिन को आज बेहतर बना देगी। आज का काम कल पर टालने की कोशिश न करें। बच्चों की स्कूल से शिकायतें आ सकती हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
आज आपकी योग्यता व काबिलियत की सभी लोग सराहना करेंगे। जिस कारण आज के दिन आप आर्कषण का केन्द्र बने रहेंगे। भागीदार व पार्टनर से रिश्तों में सुधार आएगा। कामकाज व नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 8
आज आप अपने क्रोध व वाणी को संयम में रखें। व्यर्थ में किसी से वाद-विवाद व तर्क-वितर्क हो सकता है। संपत्ति संबंधी मसले हल हो सकते हैं। नौकरी व कामकाज में कोई गलती हो सकती है जिसके कारण आप अधिकारी व बॉस की डांट खा सकते हैं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 9
बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आयेगी। आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक -12
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें