Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
अपना ध्यान एक महत्वपूर्ण खरीददारी या सौदे पर रखें। अपने करीबी साथी से सलाह लें। प्रभावी बातचीत करें और संचार के सभी साधन जैसे की मैसेज, ईमेल, फ़ोन और इशारों का भी उपयोग करेंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
किसी मरम्मत के लिए आपको इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। आज सामाजिक कामों के लिए समय निकालें। किसी बड़ी परियोजना या व्यावसायिक प्रस्ताव की योजना को अंतिम रूप देने से बचें। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
व्यस्त दिन में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आपके लिए वित्तीय मामले ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होंगे। आपका दिमाग बहुत सी परेशानियों से भरा हुआ है, यह शायद काम और परिवार से जुडी हुई हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कड़ी मेहनत और प्रयासों को जारी रखें। कोई नया प्रशिक्षण आपको आपके काम में मदद करेगा। अनावश्यक विवादों में शामिल होने से बचें। कार्यप्रणाली से जुड़े रहें और आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज आप अपने पुराने पलों को जीने के मूड में हैं। पुराने दोस्तों से मिलना और उनके साथ अच्छा समय बिताना भी एक अच्छा विचार है। जीवन की चिंताएं आपको परेशान नहीं करेंगी। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज अवकाश के लिए समय निकालें। नए विचारों या आध्यात्मिक लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अपनी सूझबूझ का प्रयोग करें किन्तु कारणों को नजरअंदाज न करें, खासकर जब बात मौके का फायदा उठाने की आती है। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
जो भी आप करते हैं या जहाँ भी आप जाते है, उपलब्धि की भावना हर समय आपके साथ रहेगी।आपके आत्मविश्वास का स्तर आज ऊंचा होगा और नम्रता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
अपनी वर्तमान योजनाओं में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन के मामलों पर ध्यान दें, चाहे वो रिश्तों का संकट हो या नवीनीकरण या आवश्यक मरम्मत से संबंधित। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आज अच्छे और रोचक लोगों का साथ मिल सकते है। लम्बी दोस्ती या गठबंधन आपके जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। किसी नजदीकी संबंधी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया