फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 11 जून 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 11 Jun 2021 05:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने पर मन को शांति मिलेगी। परिवार में बच्चों का सहयोग मिलेगा। किसी काम को लेकर छोटी यात्रा कर सकते हैं। प्रेमियों को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 
शुभ अंक - 7
 शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से बॉस को प्रभावित करेंगे। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। 
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - नीला

4 of 10
अंक - 3
कार्यक्षेत्र में आज आप में गजब का आत्मविश्वास दिखाई देगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का सही दिन है। आगे चल कर सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
बॉस की नजर में आज आ सकते हैं। ध्यान से काम करें। परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
यदि नई नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको नई नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में रूके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंध में अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है।  
शुभ अंक – 45
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं है। आज आपको थकान महसूस होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। एक-दूसरे की भावना को समझकर फैसले लेंगे। खान—पान में नियम का पालन करें। आपको जमीन जायदाद से फायदा मिलेगा। 
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
अंक - 7
कामकाज के लिए सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। हालांकि आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवन की जो आशाएं हैं, वह पूरी होने की संम्भावना है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।  
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
अंक – 8
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छे संकेत कर रहा है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे। इंटरव्यू कॉल भी आ सकता है। निजी जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। 
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – भूरा 
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। किसी से झगड़ा हो सकता है। सतर्क रहें। कुछ लोगों पर झूठा इल्जाम लग सकता है। 
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें