फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 11 December: मूलांक 6 वाले गुस्से पर रखें काबू, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Thu, 11 Dec 2025 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि से जुड़े अंक आपके स्वभाव, निर्णय क्षमता और जीवन में आने वाले अवसर व चुनौतियों को दर्शाते हैं। इन अंकों से आने वाले दिनों के बदलावों का सटीक अनुमान लगाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Today 11 December 2025 - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 11 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का अनुमान मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जो उसकी जन्म तिथि से निर्धारित होता है। अंकशास्त्र में जन्म तिथि के अंकों का योग निकालकर यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव, निर्णय क्षमता और जीवन में होने वाली घटनाएँ किस प्रकार प्रभावित हो सकती हैं। मूलांक सामान्यतः 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इन अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल तैयार किया जाता है। इससे व्यक्ति अपने जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और निर्णयों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन खुशी और प्रगति लेकर आएगा। नौकरी और व्यापार में सफलता के अवसर बनेंगे। इंटरव्यू में भी अनुकूल परिणाम मिल सकता है। हालांकि शत्रुओं से सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, शरीर में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। उच्च शिक्षा में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन विदेश जाने का योग भी बन रहा है। प्रेमी आपसे विवाह का प्रस्ताव रख सकता है।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। घर की सजावट या वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। कुछ मित्र या रिश्तेदार अनावश्यक दखल देकर मन को बेचैन कर सकते हैं। अचानक कोई परेशानी या दुर्घटना भी संभव है, सावधान रहें।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
नई शुरुआत या व्यापार से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। बिना योजना के किए कार्य नुकसान दे सकते हैं। यात्रा में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे घर में तकरार होने की आशंका है। आलस महसूस हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
गुस्से को नियंत्रित करना जरूरी है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। लॉटरी या सट्टे में धन हानि हो सकती है। परिवारिक वातावरण में तनाव रह सकता है। यात्रा का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – भूरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
किसी नए व्यक्ति का साथ आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और मनचाहा साथी मिल सकता है। नौकरी या कपड़े खरीदने की संभावना है। अनजान लोगों से मित्रता करते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक – 31
शुभ रंग – केसरिया

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
भूमि, मकान या संपत्ति से जुड़े मामलों पर ध्यान देना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और मनचाहे कोर्स में एडमिशन का मौका बन सकता है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
धन लाभ का योग है। स्कूल या कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। अहंकार से दूर रहें। कार्यस्थल पर कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शत्रु नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – सफेद



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें