फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 11 December: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 11 Dec 2023 12:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
11 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं। अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें। उन्हें अभी आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके कैरियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी। सफलता और आकर्षण से भरे जीवन के इस चरण को आप खुल कर जियेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज धन की दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने इस दिन को और सफल बनाने के लिए आकर्षण और व्यवहार-कुशलता का प्रयोग करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपने चाहने वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप एक सही स्थान पर हैं जहाँ अपने आपको खोज सकते है। आप यह अच्छी तरह से जानते है कि सफल होने के लिए आपके पास सब कुछ है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अभी आप खुद को दूसरों से अलग महसूस कर सकते हैं क्योंकि आप किसी नुकसान का सामना कर रहे हैं। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
सोचसमझ कर खर्च करें, धोखाधड़ी और झूठे वादों से बचें और सावधान रहें। सपने आशाजनक दृष्टिकोण दिखाते हैं इसलिए उन्हें लिखना लाभदायक हो सकता है। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज का समय गुप्त बैठकों, गतिविधियों में भाग लेने, ज्ञान प्राप्ति के साथ साथ अपने गुप्त प्रेम संबंध, संपर्क या भागीदारी के बारे में सबको बताने का है। आप आज अपने काम, स्वास्थ्य और दैनिक रूटीन को लेकर अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आप घर और काम दोनों में तालमेल बनाये रखेंगे। अपने परिवार और चाहने वालों का मनोरंजन करेंगे, उनसे बात करेंगे और उन्हें हंसाएंगे। इन मज़ेदार क्षणों में अपने कर्तव्यों को भी याद रखें। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
कार्यस्थल पर आपकी कूटनीति अच्छे परिणाम देगी। आपकी कड़ी मेहनत नोटिस की जा रही हैं, जिसका फल आपको जल्द ही मिलने वाला हैं। पदोन्नति या इस बदलाव का मज़ा लें, किंतु अपनी कमाई को सोच समझ कर खर्चें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें