फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 10 November: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 10 Nov 2023 12:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
10 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं। इस एकांत से बाहर आएं क्योंकि दुखों से उबरने का यह सबसे अच्छा समय है। जल्दबाजी के फैसलों या जोखिम भरे कार्यों से बचें।
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
रचनात्मक शौकों का आनंद लें। आज का समय गुप्त बैठकों, गतिविधियों में भाग लेने, ज्ञान प्राप्ति के साथ साथ अपने गुप्त प्रेम संबंध, संपर्क या भागीदारी के बारे में सबको बताने का है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
आप आज अपने काम, स्वास्थ्य और दैनिक रूटीन को लेकर अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। आप पार्टी करना चाहते हैं और मनोरंजन के लिए तैयार हैं। पारिवारिक विवाद, जो शायद धर्म से जुड़ा हुआ है, उसके कारण आपको शांति निर्माता के रूप में कार्य करना पड़ेगा।
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
आज आप घर और काम दोनों में तालमेल बनाये रखेंगे। अपने परिवार और चाहने वालों का मनोरंजन करेंगे, उनसे बात करेंगे और उन्हें हंसाएंगे। 
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
अच्छे से बातचीत करना अभी बेहद ज़रूरी है। काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
साहस के साथ नए अवसरों का सामना करें। घर या कार्य में मतभेदों से बचने के लिए अच्छे श्रोता बनें। जीवन का यह समय आपको काम और परिवार के साथ साथ आत्मविश्वास और विश्वास की कमी में करना सिखाएगा। 
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
घरेलू मुद्दों और व्यवसाय-संबंधी आमदनी के बारे में विचार करेंगे। अपने आप को शांत रखें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। किसी जटिलता की वजह से योजनाओं में देरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को आपको मदद की आवश्यकता पद सकती है, शायद आर्थिक मदद की भी।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
कानूनी मामलों के लिए तैयार रहें लेकिन आध्यात्मिकता और आत्मा की खोज के लिए समय निकालें। यह समय प्रयासों के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छा हैं।आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं, इसलिए आपके सभी काम बहुत आसानी से हो जायेंगे।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आप अभी पैसे या किसी काम में हानि से परेशान हो सकते हैं। यह नुकसान अस्थायी है। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। विकल्पों को खोजें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें