फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 10 May: मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sat, 10 May 2025 03:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपमें खुद पर विश्वास और ऊर्जा का अनुभव होगा। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का बेहतरीन समय है, लेकिन अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें। निर्णय सोच-समझकर लें और दूसरों की राय भी सुने।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आपकी संवेदनशीलता आज कुछ ज्यादा हो सकती है। परिवार और रिश्तों में कुछ छोटी-सी गलतफहमी हो सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से समस्याओं का समाधान होगा। खुद को शांत रखें और बिना किसी घबराहट के आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आपको प्रगति और सफलता के मौके मिलेंगे। खासतौर पर रचनात्मक या शैक्षिक क्षेत्रों में कुछ नया शुरू करने का अवसर है। अपने विचारों को व्यक्त करने में आत्मविश्वास रखें और ध्यान से काम करें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
काम में थोड़ी रुकावटें और तनाव हो सकता है, लेकिन ये अस्थायी हैं। धैर्य बनाए रखें और घबराए बिना अपने लक्ष्य पर फोकस करें। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपका मन आज नए विचारों और योजनाओं में व्यस्त रहेगा। यह समय खुद को व्यक्त करने और नए संपर्क बनाने के लिए उपयुक्त है। हालांकि, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें और हर पहलू को ध्यान से देखें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
संपर्कों में मिठास और समझदारी का तत्व रहेगा। प्रेम और परिवारिक जीवन में सुखद समय बिता सकते हैं। यदि कला या सौंदर्य से जुड़ा कोई कार्य है, तो उसमें सफलता की पूरी संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपकी आध्यात्मिकता और आत्म-विश्लेषण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। किसी शांत स्थान पर समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने अंदर की आवाज़ सुनें और गहरी सोच से निर्णय लें। थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन यह मानसिक शांति का समय है।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। पिछले कामों का परिणाम मिल सकता है और आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत अब रंग ला रही है। करियर और व्यापार में स्थिरता आएगी, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आपमें जोश और उत्साह की कमी नहीं होगी। आज अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और मेहनत से सफलता पा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कभी-कभी गुस्से या आवेग से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें