फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 10 May 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 10 May 2022 07:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट न करें। यात्राओं में व्यस्त रहने की वजह से परिवार में दूरियां बढ़ेंगी। आपकी अपने जीवनसाथी से नजदीकियां और प्रेम बढ़ेगा। साहित्य से जुड़े लोग ज्ञानार्जन और विद्याध्ययन में लगे रहेंगे।
शुभ अंक-13
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
संगीत, साहित्य एवं कला आज आपको आकर्षित करेंगे।  काफी समय से रूका हुआ काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। घर की चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपके परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहेगा। अपने आप में कुछ चिंतन मनन करेंगे। मन मेडीटेशन में लगेगा। मित्र व सहयोगियों का पूरा सहयोग रहेगा। धन प्राप्ति की संभावनाएं प्रबल हैं। परन्तु आज बड़ा रिस्क लेने की कोशिश न करें। 
शुभ अंक-  4
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आपको व्यापार में हानि होने के संकेत नजर आ रहें है। हाथ, पैर व सिर में चोट लग सकती है। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करें। खरीददारी के लिए शापिंग मॉल जा सकते हैं। आज आप फैमिली पर ज्यादा खर्च करेंगे। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज आप चापलूसों से सावधान रहें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। आर्थिक तौर आप घाटे का शिकार हो सकते है, जिस कारण आपका एकत्रित धन खर्च हो सकता है। आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की संगत में रहे। लव बर्ड्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आप अपनी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिये जी तोड़ मेहनत व परिश्रम करेंगे। जिसके कारण अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समय अनुकूल है जमकर लाभ उठाएं। नये-नये लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आज आपकी यात्राएं निरर्थक साबित हो सकती है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। ज्यादा खान-पान आपकी तबीयत खराब कर सकती है। किसी को पैसा उधार न दें, वापस न मिलने की आशंका है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- फिरोजी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज के दिन आपके नए मित्र बनेंगे। प्रेमियों के लिए दिन सार्थक रहने वाला है। परोपकार का कार्य कर सकते हैं। नया घर अथवा वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए भाग-दौड़ भरा दिन रहना वाला है। 
शुभ अंक-14
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज के दिन आप अपना धन व्यर्थ में व्यय न करें, इससे बेहतर है म्यूचल फंड में निवेश करें। शादी विवाह जैसे कार्यक्रम में आप व्यस्त रह सकते हैं। छात्र-छात्राओं को कठिन संघर्ष करना पड़ेगा। परिवार के सदस्य आप नाराज हो सकते हैं। उनकी बात को महत्व दें।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें