फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 10 Jun 2024 08:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
10 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आपका समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। घन, फाइनेंस और निवेश के अवसर प्राप्त होंगे। आपने यदि अच्छी मेहनत की है, तो आपको पूरा फायदा मिलेगा। आप लोगों से हर संभव तरीके से संपर्क कायम करेंगे। करीबी रिश्तेदार से आर्थिक लेन-देन करके आप दुश्मनी मोल ले सकते है।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
 अंक 2
अपने कारोबार को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ के साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा। यात्रा से बचें, वरना खतरा निश्चित है। मीडिया, कला और रचनात्मक चीजें आपको लुभाएंगी। अपने घर और परिवार को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  3 
आज आपको आर्थिक चिंता रहेगी। शरीरिक स्वास्थ्य में हल्के-फुलके उतार-चढ़ाव रहेंगे। योग, प्राणायाम व व्यायाम को नियमित रखें। कारोबार में विस्तार की जो योजना काफी समय से लंबित थी उस योजना को और लंबे समय तक बढ़ाएंगे।
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अजनबी व अनजान से व्यवहार करने से पूर्व विचार कर लें। अपने अनुचित कार्यों को रोक के रखें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट संबंधित बीमारियों की अशांका हो सकती है। शुभ मांगलिक खर्च के योग हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - ओरेंज
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आप व्यवसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आर्थिक महत्व की होगी। साझेदारी और सम्बन्धों पर जोर रहेगा। प्रेम व रोमांस के लिहाज से स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। आपका जीवनसाथी की सलाह से आज लापरवाही से बचाएगा।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज प्रसन्न रहेंगे। कहीं बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आप खुशी और आनंद का अनुभव करेंगे। आपकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैलेगी। आप बहुत ही शांति से काम करेंगे। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यात्रा से परहेज करें।
शुभ अंक - 11 
शुभ रंग - लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  7
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। संतान को लेकर खुशी मिलेगी। बड़े बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिससे आपको अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। नौकरी को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा। 
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग - ग्रीन

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8     
आज आप नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आप व्यक्तिगत रूप से कोई खतरा या परेशानी न उठाएं। किसी भी तरह की यात्रा से बचें। इस समय किसी भी चुनौती को स्वीकार न करें। संतान की तरफ से आ रही चिंताएं समाप्त होगी। परेशानी में आपका जीवन साथी भरपूर सहयोग देगा।
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9  
आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यक्तित्व विकास और प्राप्ति के योग है। अपने परिवार एवं बच्चों को लेकर व्यस्तता रहेगी। आपके शादी-शुदा एवं निजी संबंधों में मजबूती आएगी। किसी मामूली बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 14 
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें