फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 10 Jul 2024 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपके हर एक काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी संग कुछ वाद-विवाद बढ़ सकता है।शुभ अंक - 2
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला साबित होगा। बेकार के खर्चों में इजाफा का योग बन रहा है। नई योजना में आपको बहुत ही सोच समझकर धन का निवेश करना होगा नहीं तो इसमें आपको नुकसान हो सकता है। अधूरा काम जल्द पूरा होगा। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपको पूरे दिन सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम मिल सकता है। व्यापार में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। बिजनेस में आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें। आज आपको धोखा मिल सकता है। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा। दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – स्लेटी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
दिन आपके लिए सुख सुविधाओं से भरा रहने वाला साबित होगा। आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त भार उठाना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
दिन में आपको आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप आज जमीन-जायदाद में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो उन्हे कामयाबी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति के मामले अगर कोई विवाद है उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग– लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सभी का सहयोग व समर्थन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। निजी मामलों में आपको सहजता से आगे बढ़ना होगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हे आज नौकरी में सफलता हासिल हो सकती है। दोस्तों का अच्छा साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपका रुझान बढ़ेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होगी। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें अपने व्यापार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जो उनकी तरक्की कराएगा। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - सफेद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें