फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 10 July: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 10 Jul 2022 08:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पैसे के मामले में आप काफी लकी रहेंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपको अधिक अनुशासित होकर काम करना होगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा, जिससे आपके बीच की दूरी कम होगी। संतान किसी बात को लेकर दुखी हो सकती है। उनसे बात करके आप उनकी समस्या को सुलझा सकते हैं।
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन को प्रसन्नता होगी और कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी। परिवार का वातावरण भी सुकून देगा और आप घर और बाहर दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक - 11 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। भाग्य आपका साथ देगा। दांपत्य जीवन में स्थितियां अभी वैसी ही रहेंगी जैसी चल रही हैं। संतान अपने क्षेत्र में प्रगति करेगी, इससे आपको कुछ संतुष्टि का अहसास होगा। 
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आपके लिए आज का दिन नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का दिन है। जो मन में सोचा है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी काम में जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी मानसिक चिंताएं थोड़ी बढ़ी हुई रहेंगी और स्वास्थ्य कष्ट भी हो सकते हैं। विशेष रूप से खान पान पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। ख़र्चों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।
शुभ अंक - 23 
शुभ रंग - हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
परिवार में सामान्य रूप से व्यवहार करना आपके लिए बेहतर होगा। संतान ऊर्जावान रहेगी, लेकिन अपनी बात को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करेगी, जो शायद आपको पसंद ना आए। प्रेम के मामले में भी आपको थोड़ा सा सतर्क रहना होगा।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - बैंगनी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक सुकून देने वाला साबित होगा। परिवार में खुशी भरे पल आएंगे और सरकारी क्षेत्र से कोई मकान अथवा वाहन मिलने के योग हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं, तो समय और भी बेहतर होगा।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पेशेवर लोगों के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता इंतजार कर रही है, आगे बढ़ कर उसका स्वागत करें। परिवार में कष्टपूर्ण स्थितियां रह सकती हैं और परिजनों का स्वास्थ्य आपको चिंतित करेगा तथा परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी।
शुभ अंक - 26 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें