Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
अंक - 1
कार्यक्षेत्र में आज अधिक कार्य रहेगा जिसके कारण आप अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। यात्रा का योग बन सकता है। घर खर्च अधिक होगा। निवेश में सावधानी बरतें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हल्का पीला
विज्ञापन
3 of 10
अंक – 2
आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नीला
4 of 10
अंक - 3
आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई करीबी विश्वासघात कर सकता है। करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगें। पति-पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन
5 of 10
अंक – 4
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे। आपकी मेहनत तरक्की में काम आएगी। रमणीय स्थल पर सैर-सपाटा का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
6 of 10
अंक - 5
किसी कार्य को पूरा करने में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में तरह-तरह की शंकाएं व्याप्त रहेंगी, लेकिन इसका शीघ्र ही निराकरण हो जाएगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन
7 of 10
अंक - 6
आज कार्यक्षेत्र में किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपकी यात्राएं, व्यापार, लेन-देन का हिस्सा होगी। पारिवारिक सद्भावना बनाने के लिये धैर्य की आवश्यकता है।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – लाल
8 of 10
अंक - 7
आज काम में मन नहीं लगेगा। निजी जीवन में आप लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगें। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी भी नये कार्य को शुरू करने से पहले गम्भीरता से सोच लें।
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – पीला
9 of 10
अंक – 8
आज आप अपनी योग्यता के बल पर साथी का मन जीतें। धन के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। संभव है कि संतान आज आपका कहना न मानें। आप स्वयं को असहाय महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक - 54
शुभ रंग - हल्का हरा
अंक – 9
प्रेम जीवन में साथी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत के लिए योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। आज बच्चों के क्रियाकलाप में व्यस्त रह सकते हैं। आपका दिन उनकी पढ़ाई, करियर, विवाह आदि की योजना बनाते बीतेगा।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – लैवेंडर