फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish10 August: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 10 Aug 2022 06:40 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
काम में आपकी रचनात्मक सोच से कुछ शानदार परिणाम सामने आए हैं। अपने प्रयासों के लिए पुरस्कारों की भी अपेक्षा रख सकते हैं। व्यवसाय में मिलने वाली प्रशंसा और प्रतिष्ठा का आनंद लें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
 खुद में और अपने उद्देश्यों में विश्वास आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएगा। अपने काम से प्राप्त प्रतिष्ठा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। अपने भविष्य की पहले से बनाई योजना आपको आने वाले समय में फायदा दिलाएगी।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आप इस समय आध्यात्मिक स्वभाव के हैं। अपने विश्वासों को मजबूत करें और कुछ नया सीखने के मौकों का उपयोग करें। माता पिता या उनके जैसा कोई आपको ज्ञान दे सकता है। भाग्य आपके साथ है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं। हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए आज आप पूरी तरह से तैयार हैं। परिवार की और से कुछ समस्याएं आ सकती है किंतु आपके विवेक और आत्मविश्वास से सब कुछ सही हो जाएगा।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
किसी की मदद से समस्या की जड़ तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ऐसी बुराई से बचें जो आपको लम्बे समय तक नुकसान पहुंचा सकती है। एक अप्रत्याशित उपहार आर्थिक समृद्धि ला सकता है, सोच समझ कर इसका प्रयोग करें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
खुशियां आपके पास आ रही हैं और अब आप कई गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नए संबंधों के बनने का योग है।  नए सिरे से जीवन को देखें और जल्द ही आप अपने जीवन में बदलाव पाएंगे। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
गर्मजोशी के कारण आज आपका दिन और भी खास होगा। रोमांस और मनोरंजन के भी भरपूर अवसर मिलेंगे। अधिक काम करने से बचें और कुछ वक्त खुद के लिए निकालें।
शुभ अंक- 42 
शुभ रंंग- हल्का नीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज आपको परेशानी में डाल सकती है किन्तु अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताया समय ऊर्जा का काम करेगा। अधिक काम करने से बचे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- हल्का पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अभी आपकी आध्यात्मिक कनेक्शन में रूचि हो सकती है। अपने साहस पर विश्वास करें और अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनना न भूलें। ऐसा लग रहा है कि आज आप पार्टी के मूड में हैं। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें