फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 10 April 2023: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 10 Apr 2023 07:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
10 April ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज लोगों से मिलने-जुलने का दिन है। आप खुश रहेंगे और इन सुखद क्षणों का मज़ा लेंगे। अच्छी तरह से सुख का अनुभव करने के लिए अपने उत्साह को बनाये रखें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
जुए या जोखिम से बचे। अपनी समझदारी पर विश्वास करें और आप संतुलित व संतुष्ट महसूस करेंगे। आज नई साझेदारी और संबंध विकसित हो सकते हैं। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
बाधाएं आपको नए अवसरों का रास्ता देगी और आपका उत्साह नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है और आपके प्रयास आपको निराश नहीं करेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
बदलाव अभी ज़रूरी है। आपकी योजनाएं घर में किसी मतभेद या किसी आवश्यक मरम्मत के कारण रद्द हो सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
सभी निर्णयों को ध्यानपूर्वक लेने के लिए समय निकालें। आत्मनिरीक्षण आज की ज़रूरत है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामले आपको आकर्षित करेंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आप अपने जीवन या साथी के लिए भावुक महसूस कर सकते है या अपने संबंधों से ठोकर खा सकते हैं। आपका दिमाग और दिल दोनों आपकी मदद करेंगे। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अभी शायद घरेलू मुद्दों से निपटने के लिए आपको एक छोटी सी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है। मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
दोस्तों के साथ खाली समय और नेटवर्किंग में भाग लेने का मज़ा लें। बातचीत और अच्छा श्रोता बनना अभी महत्वपूर्ण है। आज आपको व्यक्तिगत प्रयासों से शानदार परिणाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत और योगदान के लिए आपको तारीफ मिल सकती है। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। खुश रहें और दूसरों भी भी खुश रखें। आपकी कड़ी मेहनत आपको इनाम के साथ साथ नए अवसर भी प्रदान करेगी। किसी मित्र या पड़ोसी से संबंधित समस्या आपकी यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी करा सकती है।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें