फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 1 July: मूलांक 3 वालों को आज हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

Tue, 01 Jul 2025 06:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 1 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रेम जीवन में सुखद अनुभव का संकेत दे रहा है। आप किसी अच्छी योजना का हिस्सा भी बन सकते हैं। परिवार में नया वाहन आने से चीजें आसान होती दिख रही हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परीक्षा के परिणाम आने के संकेत है, जिससे एक नया करियर भी शुरू होगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

4 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 3
पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पूर्व में किए प्रयासों का फल मिलेगा। लेकिन आपको धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। खुद पर भरोसा रखें। मानसिक शांति बनाए रखने पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में कोई छोटा सा आयोजन या खुशखबरी का माहौल बन सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन

6 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 5
किसी खास दोस्त से मुलाकात करेंगे। दिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा। कारोबारी मामले में संतोषजनक प्रगति से मन हर्षित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाकर हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की संभावना भी बन रही है। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉयलेट

8 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ होने पर मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं पर आवश्यकता से अधिक खर्च कर सकते हैं। कार्य विशेष में मनचाही सफलता भी हासिल करेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

9 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 8
काम को लेकर सावधानी बरतें। बिजनेस में थोड़ी सी लापरवाही आपको समस्या में डाल सकती है। कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, तो अभी कुछ और समय प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
Ank Jyotish Today 1 July - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज का दिन खास रहेगा। यह समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।  बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे।  
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें