Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
कोर्ट-कचहरी में आपकी विजय निश्चित है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीददारी करेंगे। मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा। पुराने मित्र मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आपके प्रेम-संबंध में मधुरता कम रहेगी। सफलता का दिन है। स्वंय की कुशलता से आज जो कार्य कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी और कार्य को पूरा किए बगैर आपको चैन नहीं मिलेगा। शुभ अंक- 42
शुभ रंग- गोल्डन
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आपको अपने इच्छा के अनुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी। मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यापार में कठिनाइयों के साथ सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमिका पर ज्यादा खर्चा करेंगे। घर का सामान खरीद सकते हैं। ऑफिस के कामकाज से आपको कठिन लक्ष्य मिल सकता है। सफलता मुश्किल से मिलेगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ जायेगी। नवीन वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। आप में समर्पण का भाव रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। शुभ अंक - 5
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
कामकाज व व्यापार की स्थितियां मजबूत होंगी। व्यर्थ की बात पर विवाद, कलह हो सकता है। घर में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। नया आर्डर मिल सकता है। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
प्रेम के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। बेचैनी महसूस कर सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग कम मिलेगा। शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के केस में जीत हासिल हो सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से कतरा सकते हैं। पिता की सेहत खराब हो सकती है। शुभ अंक - 12
शुभ रंग -बैंगनी
अंक 9
सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी भी समस्या को सुचारू रूप से सोच समझ कर सुलझाएंगे। नकारात्मक विचार दिमाग पर हावी रहेंगे। वाणी में कठोरता जीवनसाथी के साथ दूरियां लाएगी। शुभ अंक - 24
शुभ रंग - लाल