फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 09 October: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 09 Oct 2022 08:42 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Numerology - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सहयोगियों का भी साथ मिल सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है।
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
किसी भी बड़ी योजना के लिए परिवार से सलाह लें। भविष्य में होने वाले मतभेदों से बचने के लिए विचार-विमर्श करें। आज के दिन आपको धन-संबंधी फायदे मिलेंगे। धन ही नहीं बल्कि अपने काम में प्राप्त की गयी प्रतिष्ठा भी आपको आज आकर्षित करेगी।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- आसमानी  

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
खुद पर विश्वास आज आपको ऑफिस में प्रशंसा का पात्र बनाएगा। आज थोड़ा सब्र से काम लें। आपको मिले नए अवसर मिलेंगे, जिसका आनंद लें। 
शुभ अंक- 09 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
परिवार में किसी का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। ड्रग्स, अल्कोहल और अन्य बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें, जो आगे आपके लिए लाभकारी रहेगा। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5 
आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आज के दिन आप नई राह बनाने की कोशिश में रहेंगे। परिवार के लोग आपके सहयोग में रहेंगे। सपनों की दुनिया में जीने से बेहतर होगा कि वास्तविक दुनिया में रहें।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 6 
आप अपनी भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। आपके लिए आने वाला समय बेहतर है। कोर्ट कचहरी के चक्कर कम होंगे और रुका हुआ पैसा मिलेगा। नई साझेदारी या गठबंधन कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7 
आज के दिन आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, वरना अनचाही मुसीबत में पड़ सकते हैं। जल्दबाजी में जोखिम भरा कदम उठा सकते है। संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। पत्नी का थोड़ा बहुत सहयोग मिल सकता है। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- बैंगनी 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8 
आज के दिन आपको विरोधियों को ध्यान में रखते हुए सूझबूझ के साथ काम करना पड़ेगा। व्यक्तिगत पहचान बनाने का प्रयास सफल होगा। आप तनाव महसूस कर सकते है, लेकिन जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
आज के दिन आपको व्यक्तिगत हित के लिए आवेग में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर ही बोलें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें