फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 09 November: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 09 Nov 2022 07:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
9 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं। पति- पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे।
शुभ अंक-21  
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 14  
शुभ रंग- हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5  
शुभ रंग-  केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज खाने में जंक फूड का परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। आज आपको विरोधियों का सामना भी करना पड़ सकता है।  आज आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग- पीच 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरकारी क्षेत्र में अटके व लंबित पड़े काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता या पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति बनेगी। आर्थिक दिशा में उठाया गया कदम आपके हित में हो सकता है। लेकिन किसी भी निर्णय को लेने से पहले एक बार उसमें पुनर्विचार अवश्य करें। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - सिल्वर 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपके द्वारा की गई छोटी दूरी की यात्रा अनुकूल साबित हो सकता है। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। आपके कार्य का पूरा श्रेय मिलेगा। आपकी यश, कीर्ति बढ़ेगी। सिर दर्द की परेशनी हो सकती है। सगाई संबंध टूटने के भी आसार हैं। 
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है। आपकी जीवनशैली सुधरेगी। आपको थोड़ा स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए। आंख, कान अथवा नाम संबंधी समस्या हो सकती है।  
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – जामुनी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रह सकता है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपके और आपके परिवार के हित में होगा। खेल में आप आगे बढ़ सकते हैं। अपनी आदतों एवं वाणी पर संयम रखें। घर में सास-बहू के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - सफेद 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
किसी नए कार्य को करने का अच्छा दिन है। प्रेमजीवन में प्रेमिका से मुलाकातों का सिलसिला चलता रहेगा। कानूनी मामलों में जीत हो सकती है। जीवनशैली में बदलाव व तरक्की लाएगा। 
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें