फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 09 May: मूलांक 5 और 7 वालों का दिन शुभ रहेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Fri, 09 May 2025 06:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : 9 मई को जहां कुछ मूलांक के जातकों कुछ नए अवसर मिलने की संभावना है वहीँ कुछ जातकों को सतर्क भी रहना होगा। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपका दिन बहुत ही सक्रिय रहेगा। आप नए विचारों और योजनाओं के साथ उभरेंगे, जो भविष्य में लाभकारी हो सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। थोड़ी सी मानसिक थकावट हो सकती है, लेकिन आप इसे जल्दी ही पार कर लेंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुछ फैसले आपको ध्यानपूर्वक लेने होंगे। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की चिंता से बचने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपका आत्मविश्वास आज उच्च रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपको नई प्रेरणा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रिश्तों में मिठास रहेगी, लेकिन थोड़ा समय अपने परिवार के लिए भी निकालें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आपको अपने आसपास के लोगों से अच्छा समर्थन मिलेगा। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का दिन है। कामकाजी जीवन में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप थोड़ी थकावट महसूस कर सकते हैं। छोटी-छोटी खुशियों पर ध्यान दें, जीवन में संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम में एक नई दिशा महसूस करेंगे और आपको सफलता मिलेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में प्रेम और सम्मान मिलेगा। जोश और उत्साह से भरा दिन होगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज का दिन थोडा चिंताजनक हो सकता है। आप कार्यों में व्यस्त होंगे और यह आपको मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्य में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और किसी पुराने प्रयास का फल मिल सकता है। यदि कोई नया मौका मिल रहा है, तो उसे अपनाने के बारे में सोचें। रिश्तों में अच्छे संवाद और समझ बनी रहेगी।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपको अपने कार्यों में एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। ध्यान न देने पर कुछ मुद्दे बिगड़ सकते हैं। लेकिन शाम को किसी अच्छे समय की संभावना है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी मनोस्थिति को हल्का कर देगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी योजनाओं को लेकर खुश होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है। परिवार में भी अच्छा माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें