Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
अभी शायद घरेलू मुद्दों से निपटने के लिए आपको एक छोटी सी यात्रा की आवश्यकता हो सकती है। दोस्तों के साथ खाली समय का मज़ा लें। बातचीत और अच्छा श्रोता बनना अभी महत्वपूर्ण है। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
अतीत की व्यस्त गतिविधियों के बाद आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। यह शांति भरे क्षण आपके लिए फायदेमंद है। आज काम में शानदार प्रदर्शन करने के साथ साथ हर काम समय पर पूरा करेंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
परिवार के साथ समय बिताना अभी महत्वपूर्ण है, उनके साथ भोजन शेयर करें या कोई शो या कार्यक्रम देखें। आपकी कड़ी मेहनत आपको इनाम के साथ साथ नए अवसर भी प्रदान करेगी। शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
किसी मित्र या पड़ोसी से संबंधित समस्या आपकी यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी करा सकती है। दूसरों से अपने मनोभाव को बाँटने और उन्हें समझने की कोशिश करे। आज आपकी प्राथमिकता आपका परिवार होगा। शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
प्रतिबंध या जटिलता आपकी यात्रा की योजनाओं में दखल दे सकते है। यह नयी शुरुआत का समय है। धन का नुकसान या अनपेक्षित व्यय हो सकता है। शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
इस समय की मांग यह है कि आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें। किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है। आपका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत फायदों की तुलना में अपने प्रियजनों का ख्याल रखना रहेगा। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
किसी बुजुर्ग से संबंधित समाचार आपको दुखी और अकेला महसूस कराएगी। चिंता न करे बदलाव ज़रूरी है। ऐसे रिश्ते से बचें जो आपको धोखा देने की तलाश में हैं। अविश्वास की भावना कई बार उपयोगी हो सकती है। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आपकी भलाई और कड़ी मेहनत का फल आपको आज मिलेगा। रास्ते में कई मुश्किलें आएँगी किंतु अपने साहस को कम न होने दें। अपनी एकाग्रता के स्तर को बनाए रखें और आप जो चाहेंगे वो पाएंगे। शुभ अंक-25
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
नौकरी में अपने सहयोगियों से जुड़ने के लिए आज का दिन योग्य है। लगातार प्रयास करते रहें और सबसे पहले खुद पर विश्वास करें इससे जीत आपकी होगी। इस संसार में असंभव कुछ भी नहीं है। शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा