फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 08 November: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 08 Nov 2022 12:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
8 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। अपने आत्म विश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे वे सफल होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त होंगे। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन मन प्रसन्न रहेगा। जिस चीज की आपको तमन्ना थी वह आपकी लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत धैर्य और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति । आप अपने बड़े बेटे के सहयोग व्यापार में प्रगति होगी।शेयर बाजार में निवेश कर सकते है। शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
कुछ पुरानी समस्याओं से परेशानी होगी। कम्प्यूटर, मशीनरी आदि कार्य कर रहे जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी आखर या पेट की तकलीफ परेशान कर सकती ।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - कत्थई
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
घर पर आराम करने का मौका मिलेगा। आपका  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मन प्रेम को लेकर चंचल रहने वाला है, इसलिए संभलकर रिश्ते बनाएं।
शुभ अंक-15
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण देखने को मिलेगा।। नवयुवकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बहुत सारे प्रोग्राम बनेंगे। नए और पुराने मित्रों के साथ आज खूब मौज-मस्ती करेंगे। आज अपने लव पार्टनर पर विश्वास करने की आवश्कता है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को स्थान ना दें। 
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- गहरा लाल

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
समय आपकी परीक्षा ले सकता है, उसके लिए तैयार रहें। अनावश्यक संबंध न बनाएं। साथ ही साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्कता है। उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल समय जल्द ही आने वाला है। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 31
शुभ रंग - बैंगनी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
प्रेम जीवन में किसी तीसरे के आने से रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं। होशियारी के बल पर आज आप अपने ऑफिस में बॉस का मन जीत लेंगे। प्रेमिका के साथ आज उत्तम समय बीतेगा। धन की लेनदेन के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अति आत्म-विश्वास के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज कोई नया काम शुरू न करें क्योकि आज आप तनाव में रहने वाले हैं। आपके निवास या नौकरी में परिवर्तन के योग नजर आ रहें हैं। आज परिवार की तरफ भी आपको ध्यान देना चाहिए। गैस या स्किन की परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें