फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 08 May 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
08 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपको आज नए वातावरण में काम करने का मौका मिल सकता है। आपके अनुभव व कौशल से आपके पार्टनर्स और करीबी साथी सभी प्रभावित हैं और इनका प्रभाव आपके व्यापार पर भी देखने को मिलेगा। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
अपने धन, सम्पर्क और संसाधनों का सही से प्रयोग करें। आज आपका पेशेवर जीवन बेहतरीन है और आपका दृष्टिकोण पहले से कहीं अधिक व्यावहारिक है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपने अपनी प्राथमिकता सूची पर अच्छी तरह से काम किया है और इसके साथ ही आप सभी चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैयार हैं। प्रतिभा तभी प्राप्त की जा सकती है जब आप बड़े सपने देखते है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अगर आप अपनी नौकरी या व्यवसाय से संतुष्ट नहीं हैं तो यह समय है उसमे बदलाव करने का जिससे न केवल आपको धन लाभ होगा बल्कि आपका विकास भी होगा। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
अपने सहकर्मियों के साथ भी आपके रिश्ते सुदृढ़ होंगे। इस समय ऋण, रोग या अन्य बाधाएं भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
कार्यस्थल में आज आपको विजय प्राप्त हो सकती हैं जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। खुद पर विश्वास और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
नौकरी में आई समस्याओं को आप संघर्ष से दूर कर सकते हैं।  मौके का सही उपयोग कर के अपने करियर में चार चाँद लगाएं। आज केवल अपने बारे में सोचें। आत्मनिर्भरता के लिए यह अच्छा समय है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज किसी नयी या बड़ी परियोजना की शुरुआत न करें और आप थोड़ा चिंतित भी महसूस कर सकते हैं। किसी भी काम के लिए खुद पर विश्वास रखें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अगर आप जीवन में जीत हासिल करना चाहते हैं तो बॉस या सह कार्यकर्ता से अच्छे रिश्ते बना कर रखें। लम्बे समय से अटके हुए कार्य आज पूरे होने की कगार पर हैं जिससे आपको खाली समय मिलेगा। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें