फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Thu, 08 Aug 2024 07:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
08 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
यह समय घरेलू मुसीबतों को लेकर उदास होने का नहीं बल्कि अपने लक का सही इस्तेमाल करने का है। आज अपने दिमाग की सुने और फिजूल के लोगों से दूर रहें। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
रिश्तों में आपके आकर्षण का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और आने वाले समय में नए संबंधों का भी योग है। पिछले दिनों की तुलना में आज का दिन शांत रहेगा। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज काम की तरफ अधिक ध्यान दें। अपने परिवार के साथ समय बिताएं। परिवार में से किसी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है इसके लिए चिकित्सक से मिलें। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज काम की तरफ अधिक ध्यान दें। अपने परिवार के साथ समय बिताएं। परिवार में से किसी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है इसके लिए चिकित्सक से मिलें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
जोखिम लेना आपको अच्छे परिणाम देगा। सफलता या अतिरिक्त आय आपका इंतज़ार कर रही है। रिश्तों में चतुर बनें। पिकनिक, क्लब या सोशल सर्किल आपको अपना रचनात्मक पक्ष दिखाने का मौका देंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अभी आपने जो कनेक्शन बनाया है वो भविष्य में भी आपको लाभ देगा। अतीत की व्यस्त गतिविधियों के बाद आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। यह शांति भरे क्षण आपके लिए फायदेमंद है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अभी आपको यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। दुनिया को देखने के लिए इसका आनंद लें! आपको नयी आध्यात्मिक दिशाओं की तरफ आकर्षित होंगे। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
पिता या पिता जैसा कोई आपके अच्छे भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस समय की मांग यह है कि आप धैर्य से लोगों की बातें सुनें और समझें। किसी छोटी सी गलती से आप भविष्य के सभी लाभों को खो सकते है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपका मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत फायदों की तुलना में अपने प्रियजनों का ख्याल रखना रहेगा। जो लोग कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखते हैं, वो ही अक्सर मंजिल पर पहुँचते है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें