फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 08 April 2023: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 08 Apr 2023 07:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
08 April ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
भविष्य की जटिलताओं से बचने के लिए अपने आश्रितों की अच्छी देखभाल करें। कार्य आपसे अधिक मांग कर सकता है किंतु आपके प्रयास सब कुछ सही करेंगे।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज हर चीज़ उत्तम लग रही है क्योंकि आप नए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर है। आपका ध्यान सिर्फ धन ही नहीं बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा और पहचान पर भी रहेगा। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
ऊर्जा से भरे हुए होने के कारण आज आपका काम आपको ख़ुशी देगा। भावनाओं के बढ़ने के कारण आप अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपने विश्वास को मजबूत करें और कुछ नया सीखने के मौकों का उपयोग करें। माता पिता या उनके जैसा कोई आपको ज्ञान दे सकता है। भाग्य आपके साथ है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अभी आपकी आध्यात्मिक कनेक्शन में रुचि हो सकती है। अपने साहस पर विश्वास करें और अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनना न भूलें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके सभी कार्य वैसे ही पूरे होंगे जैसे आप चाहते हैं। आपकी सफलता में आपके सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का खास स्थान होगा। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
जोखिम भरे कार्यों से बचें, क्योंकि इससे धन की हानि हो सकती है। समाजिक सेटिंग्स का आनंद लें इससे अन्य लोग आपके करिश्मे की प्रशंसा करेंगे। लेकिन उन लोगों की उपेक्षा न करें जिनकी घर पर आपको ज़रूरत है।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
घरेलू मामलों में आपको सच्ची खुशी और मन की शांति मिलेगी। अपने रोजाना जीवन से कुछ समय निकालें और नेट सर्फिंग, छोटी यात्रा या पार्टी करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
अभी आपकी सफलता अपने सहकर्मियों और परिवार के साथ प्रभावी बातचीत पर निर्भर करती है जैसे आप कार्यालय और घर में योजना बनाते हैं।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें