Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्यों में सफलताएं प्राप्ति होंगी। काम अच्छे तरीके से करने की कला में आपको निपुण होना होगा। इसके लिए जो नहीं आता उसे बेझिझक सीखने का प्रयास करेंगे। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। किसी योजना में धन निवेश करने से पहले आप सही तरीके से जांच पड़ताल कर लें। वित्तीय स्तर पर कुछ बड़ा करने का प्लान है,मकसद पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। खरीदारी से पहले अपने बजट का ख्याल रखें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नारंगी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में साथ मिलकर कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।किसी के प्रति प्यार की भावना को आप छुपाते हैं तो उसे बाहर आने दें। आज आप योगाभ्यास करने में ज्यादा ध्यान देंगे। इससे सेहतमंद और फिट रहने के साथ साथ मानसिक सुकून भी मिलेगा। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्तर पर उन्नति के संकेत हैं, आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। शुभ अंक- 20
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज के दिन आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके भविष्य को संवार सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए बड़ी नौकरी या रिश्तेदार के मदद की जरुरत नहीं है,आप सक्षम हैं। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। धन से लाभ होगा रुके कार्य बनेंगे। पति पत्नी में प्रेम का रिश्ता रहेगा। कामकाज सही चलेंगे आज आपके हाथों से कोई अच्छा कार्य सम्पन्न होगा। आपके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
जो लोग टूर और टैवेल्स के कार्यों में कार्यरत है उन्हें पदोन्नति मिलेगी। लेकिन इस बीच परिवार से दूरियां भी बढ़ सकती है। आपका कार्य आपके लिए सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण रहेगा। विवाह के लिए आए हुए रिश्तों को आप नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग - पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
शादी योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पैसे के लेनदेन में आशंका की स्थिति आ सकती है। जमीन जायदाद से धन आगमन होगा।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- लाल
अंक 9
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आज लाभकारी योजना बनेंगी। ऊर्जा का स्तर उत्तम रहेगा खेल कूद में मन लगेगा। मौज मस्ती में दिन गुजरेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद में धन व समय का अपव्यय होगा। प्रेम-प्रसंग उजागर होने का भय है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- पीला