फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 07 मई 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 07 May 2021 05:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का साथ आपको खुश रखेगा। कहीं छुट्टी पर जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस कराएगा। 
शुभ अंक - 16 
शुभ रंग - सुनहरा



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2 
व्यापार एवं रोजगार की दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। नये विचार फायदेमंद साबित होंगे। स्वच्छता आपके काम में देखने को मिलेगी।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - ग्रे

4 of 10
number
अंक - 3 
आपका आत्मविश्वास बढे़गा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काम की व्यस्तता के बावजूद पार्टी एवं दावतों में जाना पड़ सकता है। पेट खराब हो सकता है। भोजन संयम से करें।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - पिंक
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4 
आज काम को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। आपका काम अधूरा भी छूट सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तनाव रहेगा।
शुभ अंक - 25 
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5 
स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में धन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा मुनाफे की जगह घटा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ मांग सकता है। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज आप दुविधा में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह आप पर हावी रहेगी। समस्याओं का समाधान करने में आप सफल रहेंगे। नौकरी में विश्वासघात हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - फिरोजी

8 of 10
number
अंक - 7 
स्टॉक मार्केट एवं म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आगे चलकर आपको फायदा होगा। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपके प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।  
शुभ अंक - 24 
शुभ रंग - ग्रीन

9 of 10
number
अंक - 8 
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- अल्ट्रा ग्रीन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आज आपके मन में धन कमाने की तीव्र इच्छा होगी। आपको ऐसी व्यापारिक योजनाएं शुरु करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएं। अपने विचार एवं व्यवहार को स्पष्टवादी रखें। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - ग्रीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें