फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 07 September: मूलांक 7 वालों को विरोधियों से रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 07 Sep 2025 06:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
07 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

07 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। आपको अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न आए। पारिवारिक मामलों में सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना ज़रूरी होगा, वरना किसी करीबी रिश्तेदार के साथ तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। नौकरीपेशा लोग आज अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे और जिम्मेदारियों का दबाव अधिक रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है, सफलता के संकेत मिलेंगे।
शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक  : 11
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। हालांकि, मित्रों और सहयोगियों से लाभ और मदद भी प्राप्त होगी, जिससे कार्यों को गति मिलेगी। बीच-बीच में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। ऐसे में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है, खासतौर पर सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक  : 3

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
व्यापार से जुड़े मामलों में आपकी मधुर वाणी और व्यवहार से अच्छे लाभ के योग बनेंगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। नौकरी करने वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन अंत में किसी इच्छा की पूर्ति से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से आपको सहयोग और सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक  : 4
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपके जीवन में नए काम की शुरुआत हो सकती है और इसके सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार में संतान पक्ष से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपके द्वारा सोचे गए कार्य पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। प्रॉपर्टी और धन संबंधी मामलों में सफलता की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग : लाल
शुभ अंक  : 8
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपके कुछ जरूरी कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा असंतुष्ट रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और शांति बनाए रखनी होगी और अपने हर काम पर ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है और आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सभी सदस्यों के बीच तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग : नीला
शुभ अंक  : 10
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ न मिल पाने से थोड़ी निराशा होगी। लेकिन किसी व्यक्ति की मदद से आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। कामकाज से जुड़े फैसलों में अपने भाई या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग : सफेद
शुभ अंक  : 6

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। भाग्य का साथ आपको कई जगह मिलेगा और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की कमाई और सम्मान बढ़ने की संभावना है, साथ ही पदोन्नति के अवसर भी सामने आ सकते हैं।
शुभ रंग : काला
शुभ अंक  : 5

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके कुछ जरूरी कार्यों में विरोधी रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी और विरोधी परास्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। व्यापार से जुड़ा लाभ भी विलंब से मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
शुभ रंग : पीला
शुभ अंक  : 9
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको नए कार्यों की शुरुआत करने के अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है और पारिवारिक कारणों से भी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए संयम रखें। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
शुभ रंग : हरा
शुभ अंक  : 3




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें