फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 06 September: मूलांक 7 वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 06 Sep 2025 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
06 September ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला

06 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए लाभकारी हो सकता है, खासकर यदि आप शेयर बाजार या निवेश जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। दिन की शुरुआत में अचानक लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन दिन ढलते-ढलते कुछ उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। प्रेम जीवन में भी खुशियों की संभावना है, मगर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं।
 शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज आपके घर में कोई शुभ कार्य या आयोजन की योजना बन सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन बड़े सौदे सोच-समझकर ही करें। निवेश या साझेदारी के फैसले जल्दबाजी में न लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन का अंत पारिवारिक सुख के साथ होगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। आज किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक संतुलन बनाए रखना आज के लिए जरूरी रहेगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपका मन आज प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य बना रहेगा। आप किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। परोपकार और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में कोई नई योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह काम आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन इससे अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। यह दिन आपके करियर के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर इज्जत बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करें। आलस्य से बचें और पूरी ऊर्जा के साथ काम में जुटे रहें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप अपने रुके हुए काम पूरे करने में सफल हो सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। व्यापार से जुड़े फैसले सोच-समझकर ही लें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें