फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 06 November: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 06 Nov 2022 07:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
6 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Vaikuntha Chaturdashi 2022: कब है बैकुंठ चतुर्दशी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अगर धन का कोई नया स्त्रोत मिला है तो इसका सही से प्रयोग करें। कोई पारिवारिक सदस्य किसी हानि या नुकसान का सामना कर रहा हैं। उनको सुनने और सलाह व आराम देने के लिए उनके साथ रहें। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग-गुलाबी
 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आपको जीवन का नया नजरिया मिलेगा, जिससे आप कई सुनहरे मौके पाएंगे। आज आप हर बात को लेकर भावुक रहेंगे इसलिए छोटी छोटी बातों से निराश न हों। लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है। 
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- पीला
 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अपने परिवार और दोस्तों के साथ आज कोई प्लान बनाएं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय (जैसे किसी कॉन्ट्रैक्ट या कानूनी मामले से सम्बन्धित) लेने के लिए आपको शायद ध्यान देने की ज़रूरत है।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- 
नीला

 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपने जीवनसाथी या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ कला या संगीत के प्रति अपना उत्साह साझा करें। आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं,यहां तक कि दुश्मन भी दोस्त बनेंगे। 
शुभ अंक- 
शुभ रंग- फिरोजी

 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी योग हैं।
शुभ अंक-33 
शुभ रंग- सिल्वर
 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आत्मविश्लेषण और आध्यात्मिकता या रचनात्मकता के लिए समय निकालें। रोमांस या अंतरंग कनेक्शन आपके द्वारा महसूस किये जाने वाले अकेलापन को कम कर सकते हैं।
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग-हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपके लिए आज का दिन तीन शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है-आकर्षण,प्रतिष्ठा और दृश्यता।आपकी क्षमताएं और गुण आपकी विशेषता है। काम या पेशे से जुड़े मुद्दे आज आपको लाभ पहुंचाएंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-बैंगनी
 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपका करिश्मा आपके आसपास के लोगों को प्रसन्न करता है, फिर चाहे वो घर हो या बाहर। आपके पास खर्च करने के लिए धन है किंतु इसे सोच समझ कर खर्चें। 
शुभ अंक- 
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
नई शुरुआत के लिए आज का समय अच्छा है हालाँकि कुछ चिंताओं की संभावना है किंतु आप इन्हे अच्छे से संभाल सकते है। किसी यात्रा, मुलाक़ात या समारोह के योग भी बन रहे है। 
शुभ अंक- 26 
शुभ रंग-लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें