Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है। सम्पत्ति संबंधी मामलों को पूरी कुशलता से निपटाएंगे। किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का कार्यक्रम बन सकता है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप भावुक रहेंगे। गलत फैसला बड़ा बदलाव ला सकता है। जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार लाइफ में खुशहाली लाएगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज फोन पर मित्र से बातचीत करेंगे। पार्टी आदि में जा सकते हैं। सेहत में उतार- चढ़ाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। काम से मन प्रसन्न रहेगा। कैरियर अच्छा होने का समय है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
भाई के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेमिका से तनाव बढ़ेगा। तनावमुक्त रहने के लिए उसे घूमाने ले जाए। बीमार होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लग सकता है। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। जिससे अधिक फायदा नहीं हो सकता है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज बाहर के खाने से परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं। लोगों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं, लेकिन सेहत खराब रहेगा। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है। मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आपका काम लोग पसंद करेंगे। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति का मौका हैं। पति-पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। हालांकि व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच-समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नए मित्र बनेंगे। शुभ अंक- 29
शुभ रंग- गुलाबी