Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान मिलेगा। निवेश, व्यापार-नौकरी लाभ देंगे। यात्रा मंगलकारी रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। अपने समय का सदुपयोग करें। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपको वाद-विवाद से बचना ही लाभप्रद रहेगा। यात्रा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। पदोन्नति का योग तथा नए व्यापर से लाभ मिलेगा। परिवार में सम्बन्धों को नई ताजगी प्रदान करने तथा लोगों से सम्पर्क कायम करने में व्यस्त रहेंगे। उपहार मिल सकता है जो अपने प्रिय को गिफ्ट कर सकते हैं शुभ अंक: 16
शुभ रंग: हरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। शुभ समाचार मिलेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार संग आपको कई घूमने जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आध्यत्म में रूचि बढ़ेगी। दूर देश की यात्रा होगी। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। शत्रु चिंतित करेंगे। घर की शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपना कुछ समय परिवार और बच्चों को देना पड़ेगा। असमंजस के कारण गलत निर्णय लेने से बचें। शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
संपत्ति में लाभ होगा। निवेश तथा नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे। यात्रा हो सकती है। शेयर में पूंजी निवेश करने से बचें। बिजनेस टूर पर जा सकते हैं। रूका हुआ पैसा मुश्किल से वापस मिलेगा। शुभ अंक: 3
शुभ कलर: आसमानी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
मनोबल बढ़ेगा। कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा। पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा। जमीन-जायदाद की डील में सावधानी बरतनें का प्रयास करे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेंगी। शुभ अंक: 5
शुभ रंग: केसरिया
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आयात निर्यात से धन लाभ का योग बन रहा है। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। अपने समय का सदुपयोग करना ही श्रेष्ठकर रहेगा। लाभ मिलेगा। ऋण से मुक्ति मिलेगी। उच्च शिक्षा में बाधा आएगी। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यापार आपका ठप पड़ सकता है। शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
लाभकारी योजनाएं बनेंगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। नए कामकाजी संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में ताल-मेल बनाने की आवश्यकता है। शुभ अंक: 18
शुभ रंग: गहरा लाल
अंक 9
समस्त समस्याओं का समाधान होगा। लाभ का योग बन रहा है। संतान सुख प्राप्ति का योग बन रहा है। संतान की चिंता समाप्त होगी। आमदनी में गिरावट होगी। किसी कारणवश आपकी नौकरी छूट गई थी तो आज का दिन उपयुक्त है आवेदन भरने के लिए। यात्रा से लाभ होने की सभंवना है। शुभ अंक : 7
शुभ रंग- सफेद