फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 06 मई 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 06 May 2021 06:12 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नए व्यापारिक कार्यों एवं लंबित मामलों की पूर्ति होगी। सभी प्रकार के रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी एवं बच्चों के साथ शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आज आपकी सुनिश्चित की गयी कार्य योजना सफल होगी। निश्चित निर्णय लेने से पहले आप आगे-पीछे भी सोचेंगे। फाइनेंस के मामलों में पकड़ रहेगी। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - हरा

4 of 10
number
अंक - 3
आज आपके सरकारी कार्यो में लाभ मिल सकता है, अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर विशेष गौर करें। कम समय पर पूरा नहीं होने से आपको चिड़चिड़ापन हो सकता है। 
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
व्यापारिक शानदार व व्यवस्थित होगा। आप आज के समय दोहरी भूमिका में रहेंगे। यह भूमिका घर परिवार, व्यवसाय, आदि के बारे में रहेगी। 
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
धार्मिक रूप से सकारात्मक उर्जा का संचार होने से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आज आप रुपयों-पैसों का आदान प्रदान कर सकते हैं। अपने प्रियजनो से निकटता बढ़ेगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- गोल्डन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप लोगों से मेल-जोल बढ़ाएंगे साथ ही अपने विचार कायम करेंगे। आर्थिक रूप से लाभकारी दिन है। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - ब्लू

8 of 10
number
अंक - 7
आज आप कुछ बड़े फैसले लेने में हिचकिचाहट या दुविधा महसूस करेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलता पूर्वक पूरा कर सकते है। आर्थिक लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।
शुभ अंक - 41 
शुभ रंग - ग्रीन

9 of 10
number
अंक - 8
व्यापारिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। माता-पिता व सास आपका सहयोग करेंगे। आप यात्रा में व्यस्त रह सकते है और यात्रा आपको सकुशल और प्रसन्नाचित रहेगी। 
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आपके जीवन में आज के दिन आये बदलाव का बाद में लाभ प्राप्त होगा। इससे आपको सुखद और सुरक्षित भविष्य मिलेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें