Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आपके अधिकारियों ने नौकरी में आपके कूटनीतिज्ञ कौशल और बौद्धिक शक्ति को नोटिस कर लिया है।मान सम्मान और पुरस्कार जल्द ही आपको मिलने वाले हैं। धन का समझदारी से निवेश करें और अपनी सफलता का आनंद लें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपका मूड पार्टी करने का है तो इस समय का मज़ा लें और जमकर मौज़ करें। दूसरों से बातचीत कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छे से बातचीत करना अभी बेहद ज़रूरी है। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी। साहस के साथ नए अवसरों का सामना करें। घर या कार्य में मतभेदों से बचने के लिए अच्छे श्रोता बनें। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
अपने निजी कामों में व्यस्त रहेंगे और रिश्तों में शांति चाहेंगे। पुरानी यादों को पीछे छोड़ कर जीवन का मज़ा लें। भविष्य के बारे में सोच कर योजना बनाएं। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
किसी जटिलता की वजह से योजनाओं में देरी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य या दोस्त को आपको मदद की आवश्यकता पद सकती है, शायद आर्थिक मदद की भी। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
कानूनी मामलों के लिए तैयार रहें लेकिन आध्यात्मिकता और आत्मा की खोज के लिए समय निकालें। नए निजी और व्यावसायिक संबंधों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा हैं। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करे। कल्पना करना और काम टालना छोड़ें। आपका परिश्रम ही आपको सफलता दिलाएगा। आप अभी पैसे या किसी काम में हानि से परेशान हो सकते हैं। यह नुकसान अस्थायी है। नए अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज विकल्पों को खोजें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर आप असहाय महसूस कर रहे हैं या चिंताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं अपने प्रियजनों से मिलें। आज अधिकतर समय धन के मामलों को निपटाने में बीतेगा। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
किसी भी तरह की वित्तीय अटकलों से बचें। आय से ज्यादा खर्च होने की संभावना है इसलिए थोड़ी समझदारी से काम लें। आप अपने सपने और विश्वास को जांचने के मूड में हैं। हाल ही में हुआ कोई नुकसान या अनहोनी आपको अकेला या दुखी महसूस करा सकती है। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी